सड़कों पर आवारा मवेशी बने मुसीबत, रूद्री-गंगरेल मार्ग पर आए दिन हो रहे हादसे

28

stray-cattle-on-road

धमतरी: बेसहारा मवेशियों की झुंड सड़क पर रहने से रूद्री-गंगरेल मार्ग में दुर्घटना बढ़ गई है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बाइक चालकों व वार्डवासियों ने इन मवेशियों के खिलाफ नगर निगम से धर-पकड़ अभियान शुरू करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने से अधिकांश समय मवेशियों को सड़कों पर देखा जा सकता है।

रूद्री-गंगरेल इन दिनों काफी व्यस्ततम मार्ग हो चुका है। इस मार्ग में दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है, इससे ट्रैफिक बढ़ गई है। वाहनों के बीच में सड़क के बीचो-बीच व आसपास खड़े बेसहारा मवेशी वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। रूद्री-गंगरेल मार्ग में बेसहारा मवेशियों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन इस मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने पुलिस गंभीर है नही नगर निगम धमतरी।

रूद्री रोड में सफर करने वाले गगन कुमार साहू, होमेश कुमार, मनहरण देवांगन, गिरधर यादव का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम संयुक्त रूप से इस मार्ग में बेसहारा मवेशियों के लिए धर पकड़ अभियान चलाए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। सुबह व रात तक मवेशी सड़काें पर रहता है। चलती बाइक व वाहनों के सामने मवेशियों के आने से दुर्घटनाएं होती हैं। गौरवपथ से जनपद पंचायत तक बेसहारा मवेशी बड़ी संख्या में घूमते रहते हैं, जो दुर्घटना का बड़ा कारण है।

ये भी पढ़ें..मेरठ में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- पहलवानों…

सात मई को बीआरसीसी कार्यालय से कुछ दूरी पर नगर पंचायत भखारा निवासी दो भाई लोकनाथ साहू और दिलीप साहू बाइक से जा रहे थे, तभी उनके बाइक के सामने मवेशी आ गए। मवेशी से टकराकर दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में उनको गंभीर चोटें लगीं।

ऐसे ही कई अन्य दुर्घटनाएं इस मार्ग में आए दिन होती रहती है। ऐसे में दुर्घटना रोकने बेसहारा मवेशियों की धरपकड़ इस मार्ग में जरूरी है। नगर निगम के महापौर विजय देवांगन का कहना है कि निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित कर बेसहारा मवेशियों की धर पकड़ के लिए इस क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)