‘लड़कियों को गलत साबित करना बंद करो’, आकांक्षा दुबे की मौत पर अक्षरा सिंह ने क्यों कही ये बात

0
108

akanksha-dubey-akshara-singh

मुंबईः भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद हर ओर सनसनी मच गई है। उनकी मौत के बाद तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। इसे लेकर उन्होंने एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस बार वह आकांक्षा को लेकर गलत खबरें फैलाने वालों से नाराज होती नजर आ रही हैं।

akshara-singh

अक्षरा सिंह ने लिखा कि कृपया किसी लड़की के मरने के बाद उसे गलत साबित न करें। उसकी जान गयी… उससे ज्यादा यह जरूरी है कि वह नशेड़ी थी?… मर गई तो बदचलन… और जिन्दा होके लड़ रही हो अपने लिए तो लड़की बहुत तेज है। उन्होंने आगे लिखा, किसी चीज में चैन नहीं तुम लोगों को। शर्म करो…आपसे ये बातें सुनने के लिए वह अब जीवित नहीं है, लेकिन कम से कम उसके माता-पिता पर तो दया करो।

ये भी पढ़ें..Akanksha Dubey के निधन से सदमे में काजल राघवानी, बोलीं-तुम्हारा डर…

अक्षरा सिंह आगे कहती हैं कि एक बात और, एक लड़की से दूसरी लड़की की बुराई करना बंद कर देना चाहिए। आप लोग एक पल के सुख के लिए उस व्यक्ति को गलत कहते हैं, लेकिन तब आपको यह एहसास नहीं होता कि आप अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। इस बीच, पुलिस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है। आकांक्षा दुबे की मां ने इसके लिए भोजपुरी सिंगर समर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। अभिनेत्री की मां मधु ने दावा किया है कि समर और उसके भाई ने अभिनेत्री की हत्या की। समर सिंह रविवार से लापता है। एसीपी सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)