Wednesday, October 9, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डवंदे भारत ट्रेन पर पथरावः हिमाचल पहुंचे रेलवे के AIG, इन मुद्दों...

वंदे भारत ट्रेन पर पथरावः हिमाचल पहुंचे रेलवे के AIG, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

ऊना: जिला में लगातार दो दिन बसाल व अंब में पथराव कर वंदे भारत ट्रेन को क्षतिग्रस्त किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को पुलिस विभाग के पर्यटन यातायात व रेलवे विंग के एआईजी विनोद कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मामले की जांच करने ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचे।

पथराव की घटनाओं के बारे में जुटाई जानकारी

जहां उन्होंने पुलिस विभाग, आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारियों व कर्मचारियों से वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के साथ दो घंटे तक बैठक भी की। एआईजी विनोद कुमार ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है। जिला के रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों की सुरक्षा को और पुख्ता किया जाएगा।

मजबूत की जाएगी ट्रेनों की सुरक्षा

उन्होंने कहा कि आए दिन सुनने में आ रहा है कि वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के साथ चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की सुरक्षा के मद्देनजर गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गैजेट लगाने के बारे में सुझाव अधिकारियों को भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः-यात्रियों को बड़ी राहत, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

हमले के पीछे साजिश की आशंका

बता दें कि नवंबर 2022 में भी कुछ प्रवासी बच्चों ने अजनोली के पास ट्रेन पर पथराव किया था। इसके बाद शनिवार को बसाल में किसी शरारती तत्व ने पथराव कर चार डिब्बों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए थे। अगले दिन रविवार को अंब और टकारला के बीच वंदे भारत ट्रेन पर फिर से पथराव किया गया। जिससे ट्रेन के दो डिब्बों के शीशे टूट गए। लगातार हो रही पथराव की घटनाओं से रेलवे सेवा को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं शरारती तत्वों का काम है या इसके पीछे कोई साजिश है। आरोपियों के पकड़े जाने पर पता चलेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें