Stock Market Crash: चुनावी नतीजों के बीच औंधे मुंह गिरा शेयर बाज़ार, निवेशकों के लाखों करोड़ स्वाहा

0
8
stock-market-crash-sensex-nifty-falls--lok-sabhe-election-result

Stock Market Crash, लखनऊः लोकसभा की सभी 543 सीटों में से 542 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। NDA और INDIA गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि रुझानों में NDA ने फिर से बहुमत हासिल कर लिया है। लेकिन बीजेपी अकेले बहुत से काफी दूर है।

उधर मतगणना के बीच शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वोटों की गिनती के दौरान शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। निवेशकों को 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 6063 अंक गिरकर 70,000 के नीचे पहुंच गया है। वहीं एनएसई निफ्टी 50 में 1770 अंक की गिरावट आई है।

Stock Market Crash: 4000 अंकों तक गिरा सेंसेक्स 

कारोबार के दौरान भारी मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 4000 जबकि Nifty 1200 अंक अंक लुढ़क गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 5,214.09 अंक यानी 6.82 फीसदी की गिरावट के साथ 71,254.69 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1,620.45 अंक यानी 6.97 की गिरावट के साथ 21,643.45 पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः- बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था, चौथी तिमाही में GDP 7.8% बढ़ी

Stock Market Crash: 30 में से 24 शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयरों में गिरावट और 6 शेयरों में तेजी है। एसबीआई, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयरों में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। हालांकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में करीब 5 फीसदी की तेजी है। गौरतलब है कि 4 मार्च 2020 के बाद शेयर बाजार में यह सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना महामारी के चलते शेयर बाजार में 13.15 फीसदी की गिरावट आई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)