Chandigarh: करनाल में शुरू हुआ प्रदेश का पहला साझा बाजार, सीएम ने किया उद्घाटन

0
8

Inauguration of common market: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बीते साल घोषणा की थी कि, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करते हुए हर जिले में साझा बाजार खोले जाएंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने करनाल जिले में पहले साझा बाजार (Inauguration of common market) का उद्घाटन किया।

महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, इन समूहों की महिला सदस्यों को स्थायी आधार पर अपनी आजीविका कमाने के लिए इस नियमित बाजार में एक मंच पाने में मदद मिलेगी। पहले चरण में 6 जिलों में साझा बाजार के लिए जगहों को चिह्नित कर लिया है। पहले चरण में बनने वाले इन बाजारों में हर एक में 10 केबिन बनाए जाएंगे और आने वाले समय में आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाए जाएंगे। इन केबिनों का प्रत्येक दिन का किराया मात्र सौ रुपये होगा।

ये भी पढ़ें: Health camp: स्वास्थ शिविर में पहुंचे मेंदांता के चिकित्सक, सैकड़ों लोगों का किया स्वास्थ परीक्षण

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, स्वयं सहायता समूहों के तहत पूरे प्रदेश में 58 हजार ग्रुप बनाए गए हैं। इन समूहों में 6 लाख महिलाएं सदस्यों के रूप में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। इन 6 लाख महिलाओं में एक लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। इसी चरण पर केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना के अनुसार प्रदेशभर में पहले चरण में 500 महिलाओं को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जा रही है। स्वयं सहायता समूहों को गांव के साथ-साथ शहरों में भी और बढ़ावा देने पर सरकार जोर दे रही है।करनाल जिले में 5298 स्वयं सहायता समूह बन चुके हैं, जिनमें 57175 महिलाएं जुड़ी हुई हैं जोकि पूरे प्रदेशभर में सर्वाधिक आंकड़ा है। इसी कड़ी में 386 ग्राम संगठन बने हुए हैं और 17 कलस्टर लेवल फैडरेशन संचालन में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)