Home देश Ranchi: ‘मीडिया के सामने उठाई जाएंगी महंगाई, किसानों व महिलाओं की समस्याएं’,...

Ranchi: ‘मीडिया के सामने उठाई जाएंगी महंगाई, किसानों व महिलाओं की समस्याएं’, बोले राजेश ठाकुर

रांची (Ranchi): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लोकसभा चुनाव-2024 और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की, साथ ही कई दिशा-निर्देश भी दिये।

उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है, साथ ही झारखंड की महागठबंधन सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और किये गये विकास कार्यों को मजबूती से आम लोगों के सामने रखना है।

ये भी पढ़ें: Pakur: पाकुड़ में मकर संक्रांति से अमृत भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव

सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने की चुनौती

ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम लोगों की समस्याओं से ध्यान भटकाकर पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है। हमारे सामने यह बड़ी चुनौती है कि हम समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण कैसे बनाएं और आम लोगों की समस्याओं को मीडिया के सामने कैसे रखें।

मजबूती से उठाई जाएंगी समस्याएं

महंगाई, रोजगार, किसानों और महिलाओं की समस्याओं को इतनी मजबूती से उठायें कि सत्ताधारी दल के नेता भी इस पर चर्चा करने को मजबूर हो जाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी प्रवक्ताओं को झारखंड के सभी जिलों से संवाद करने की अहम जिम्मेदारी दी जायेगी। बैठक में संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजानी समेत अन्य प्रवक्ता शामिल हुए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version