दुनिया

इस साल नवंबर तक Sri Lanka का पर्यटन राजस्व 1.8 अरब डॉलर दर्ज

sri-lanka-november-2023-tourism-revenue-jumps Sri Lanka, कोलंबो: सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल श्रीलंका ने नवंबर तक 1.8 अरब डॉलर का पर्यटन राजस्व दर्ज किया जो पिछले साल की तुलना में 78.3 प्रतिशत अधिक है। नए आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2023 में पर्यटन से अर्जित राजस्व बढ़कर 20.53 करोड़ डॉलर हो गया है, जो साल 2022 नवंबर की तुलना में दोगुना है। श्रीलंका को बड़ी राहत, इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट मैच खेलने की मिली अनुमति इस वक्त की आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री अली साबरी ने गुरुवार को संसद को बताया कि, देश में अधिक एयरलाइंस आने से 2024 में पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा। आंकड़ों से पता चलता है कि, नवंबर में श्रीलंका में 1,51,496 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए जो 2023 में आने वाले पर्यटकों की सबसे अधिक मासिक संख्या है। श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण के अनुसार, साल के पहले 11 महीने में श्रीलंका में कुल 12.7 लाख है। Asia Cup के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, चोट के कारण ये 4 धाकड़ खिलाड़ी हुए बाहर पर्यटन श्रीलंका के शीर्ष विदेशी राजस्व स्रोतों में से एक है। नवंबर के अंत में, सरकार ने आने वाले मौसम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत, इंडोनेशिया, चीन, थाईलैंड, रूस, मलेशिया और जापान के नागरिकों के लिए वीज़ा शुल्क माफ कर दिया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)