देश Featured

12 साल के बच्चे समेत 15 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका नेवी ने किया गिरफ्तार

चेन्नई: अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर उनके क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के एक नाबालिग समेत 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसेना ने मछुआरों की दो नावों को भी जब्त कर लिया हैं। मछुआरे तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए मछुआरों में एक 12 साल का लड़का भी शामिल है।

रामेश्वरम के मछुआरों के अनुसार- शनिवार शाम करीब 2,500 लोग मछली पकड़ने गए थे और जब वह तलाईमन्नार के पास धनुषकोडी में मछली पकड़ रहे थे, श्रीलंकाई नौसेना मौके पर पहुंच गई और उनका पीछा करने लगी। मछुआरा संघ के नेताओं ने बताया कि नौसेना के जहाजों ने 15 मछुआरों को घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दो नावें भी श्रीलंकाई नौसेना ने अपने कब्जे में ले ली।

ये भी पढ़ें..चंदौली को सीएम योगी ने दिया कई परियोजनाओं का तोहफा, बोलेः...

मछुआरों को तलाईमन्नार नौसेना शिविर ले जाया गया और पूछताछ के बाद श्रीलंका के मत्स्य विभाग को सौंप दिया जाएगा। श्रीलंकाई नौसेना ने लंबे समय से तमिलनाडु के कई मछुआरों को आईएमबीएल यानी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उनकी मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाओं को भी जब्त कर लिया। मछली पकड़ने वाली महंगी नौकाओं की जब्ती ने मछुआरों के लिए गंभीर वित्तीय संकट पैदा कर दिया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…