दुनिया

श्रीलंका ने इन दो देशों के पर्यटकों के लिए जारी किया देश छोड़ने का फरमान, बताई ये वजह

कोलंबो: श्रीलंका ने एक फरमान जारी कर रूस और यूक्रेन के हजारों पर्यटकों को दो हफ्ते में देश छोड़ने को कहा है। बता दें कि फरवरी 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद करीब 300,000 रूसी और 20,000 यूक्रेनियन श्रीलंका पहुंच चुके हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने के कारण रूसी और यूक्रेनी पर्यटकों को विस्तारित वीज़ा के तहत रहने की अनुमति दी गई थी। वर्तमान में विस्तारित वीज़ा पर द्वीप देश में रहने वाले पर्यटकों की संख्या उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि आव्रजन नियंत्रक ने पर्यटन मंत्रालय को एक नोटिस जारी कर कहा है कि रूसी और यूक्रेनी पर्यटकों को 23 फरवरी से दो सप्ताह के भीतर देश छोड़ना होगा। उनका वीजा समाप्त हो गया है। उधर, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं। आदेश में इस बात की जांच की मांग की गई है कि पिछले विस्तार को रद्द करने के कैबिनेट के फैसले के बिना उन्हें देश छोड़ने के लिए कहने का निर्णय कैसे लिया गया।

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने दिए जांच के आदेश

इस खबर के बाद वहां रह रहे शरणार्थियों में डर का माहौल है, चिंता है कि अब वे कहां जाएंगे। हालाँकि, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने एक नोटिस जारी कर कहा कि उन्होंने इस बात की जाँच के आदेश दिए हैं कि कैसे लोगों को उनके वीज़ा बढ़ाने के निर्णय पर परामर्श के बिना नोटिस जारी किए गए। यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे कई रेल परियोजनाएं राष्ट्रपति मीडिया प्रभाग ने कहा कि श्रीलंकाई सरकार ने आधिकारिक तौर पर इन पर्यटकों को पहले दिए गए वीज़ा विस्तार को रद्द करने का निर्णय नहीं लिया है। फिलहाल इस बात का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है कि श्रीलंका में कितने लोग एक्सटेंडेड वीजा पर रह रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)