Monday, March 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशइटावा में सपा की जीत भाजपा के लिए भविष्य की चुनौती: शिवपाल...

इटावा में सपा की जीत भाजपा के लिए भविष्य की चुनौती: शिवपाल सिंह यादव

shivpal-singh-yadav

इटावाः नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इटावा समेत तीनों नगर पालिका में सपा की जीत पर खुशी जाहिर की है। नगर पालिका परिषद इटावा के चेयरमैन चुनी गई सपा की प्रत्याशी ज्योति गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह को जीत का श्रेय दिया। इटावा सदर नगर पालिका पर समाजवादी पार्टी ने फिर से कब्जा जमा लिया है।

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार ज्योति गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कुसुम दुबे को 29686 वोटों से पराजित कर दिया है। उत्तर प्रदेश में नगर पालिका परिषद में सबसे बड़ी जीत इटावा के प्रत्याशी की मानी जा रही है। जीत के बाद निर्वाचन अधिकारी से प्रमाण पत्र लेने के बाद ज्योति गुप्ता अपने पति कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का आशीर्वाद लेने के लिए उनके आवास पहुंचीं।

यह भी पढ़ेंः-कर्नाटक चुनाव पर बोले एकनाथ शिंद, किसी का घर जलता देख…

आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि इटावा, जसवंतनगर, भरथना सीट पर जीत दिलवाने के लिए जनता को बधाई। समाजवादी पार्टी ने भाजपा को हर जगह कड़ी टक्कर दी है। कर्नाटक विधानसभा के नतीजों पर बोले कांग्रेस जीती है। यहां भारतीय जनता पार्टी को बड़ी पराजय मिली है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सपा कड़ी चुनौती देने जा रही है।

शिवपाल यादव ने कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी के लिए सपा चुनौती होगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उन्होंने आह्वान किया कि संगठन और पार्टी सर्वोच्च होती है। 2024 में इसको बढ़-चढ़कर मजबूत बनाना है। श्री यादव ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि वह बड़बोले नेता हैं। उन्हें आगामी चुनाव में देखने को मिल जायेगा। सपा अपने संगठन और पार्टी को मजबूत कर और मजबूती से चुनाव लडेगी। इटावा नगर पालिका सीट पर विजयी प्रत्याशी ज्योति गुप्ता ने इतनी बड़ी जीत का श्रेय समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें