नकली नोटों के सप्लाई के इंटरनेशनल सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

50
Crime.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोटों के सप्लाई के इंटरनेशनल नोटों का खुलासा करते हुए, दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान माबिया खातून और मुनीश अहमद के रूप में हुई है। ये वेस्ट बंगाल के मालदा और दिल्ली के खानपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से 500 के डेनोमिनेशन में एक लाख 97 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल पुलिस ने आनंद विहार स्टेशन से दोनो को रंगे हाथों उस वक़्त दबोचा, जब माबिया खातून मुनीश को नकली नोटों के पैकेट दे रही थी।

डीसीपी पी.एस. कुशवाहा ने गुरुवार को बताया कि स्पेशल सेल पुलिस के इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह को नकली नोटों की सप्लाई में लिप्त इंटरनेशनल सिंडिकेट के दो अहम सदस्यों के बारे में सूचना मिली थी, जो मालदा, वेस्ट बंगाल के रास्ते इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर से नकली नोटों की खेप ला कर भारत मे सप्लाई करते थे।

पुलिस को सूत्रों से इस सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य मुनीश अहमद के नकली नोटों की कंसाईनमेन्ट को रिसीव करने के लिए आनंद विहार रेल्वे ओवर ब्रिज के नीचे आने की सूचना मिली थी। जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए, एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह और जितेंद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उनकी पकड़ के लिए लगाया गया।

पुलिस टीम ने सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर आनंद विहार रेल्वे ओवर ब्रिज के नीचे ट्रैप लगाया, जहाँ माबिया खातून पहुंची और मुनीश को एक पैकेट दिया। जिस पर पुलिस ने तुरंत ही उन्हें घेर कर दबोच लिया। तलाशी में मुनीश के पास से 01 लाख रुपये, जबकि माबिया खातून से 97 हजार 500 के नकली नोट बरामद किए गए। सभी नकली नोट 500 के डेनोमिनेशन में हैं, और इतनी बेहतरीन गुणवत्ता वाले हैं कि नंगी आंखों से इसकी पहचान करना काफी मुश्किल है।

पूछताछ में माबिया खातों ने बताया कि वो मालदा, वेस्ट बंगाल से एक शख्स से नकली नोटों की खेप लेकर दिल्ली मुनीश को देने के लिए पहुंची थी। आगे उसने बताया कि पिछले 02 सालों में उसने नकली नोटों के 10 कंसाईनमेन्ट, जिसमें कुल 40 लाख रुपये थे, वो मुनीश को दिल्ली में डिलीवर कर चुकी है। वहीं मुनीश ने बताया कि वो पिछले 05 सालों से दिल्ली/एनसीआर और यूपी के इलाकों में नकली नोटों की सप्लाई में लिप्त है। इससे पहले वो मालदा के किसी अन्य श्रोत के माध्यम से नकली नोटों की खेप लिया करता था।

मुनीश पर पहले से 04 आपरधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 03 नकली नोटों के सप्लाई के मामले हैं। साल 2015 में मुनीश को इसके साथी के साथ 52 हजार के नकली नोटों के साथ उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2018 में क्राइम ब्रांच ने इसे और इसके साथी को 1 लाख 60 हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा था। वहीं 2020 में कोटला मुबारकपुर थाने की पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर 62 हजार के नकली नोट बरामद किये थे। इसके अलावा ये एक्सटॉर्शन के मामले में भी शामिल रहा है।

बॉर्डर पार से नकली नोटों की लगातार सप्लाई को देखते हुए पुलिस टीम दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है, और उनसे पूछताछ कर उनके आगे और पीछे के लिंक का पता कर इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा करने में लग गयी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)