Home फीचर्ड भूमि विवाद में गोलीबारी और दो मौत के बाद एसपी सख्त, राज्य...

भूमि विवाद में गोलीबारी और दो मौत के बाद एसपी सख्त, राज्य के बाहर पंजीकृत हथियार होंगे जब्त

bihar-news

Bihar News : मामला बिहार के पूर्वी चंपारण का है जहां, दो दिनों पहले हुए भूमि विवाद में गोलीबारी की घटना में एक युवक व एक किशोरी की मौत हो गई थी। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सख्त निर्देश जारी करते हुए राज्य के बाहर पंजीकृत लाइसेंस जप्त करने का निर्देश दिये है।

जमीनी विवाद में चली गोलियां 

बता दें, शुक्रवार को कोटवा व शनिवार को मधुबन थाना क्षेत्र के बांकी गांव में जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक किशोरी की मौत हो गई। मधुबन की घटना में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा कोटवा थाना क्षेत्र के बंगरा चौक के पास कल शाम जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित एक्स आर्मी मैन सुरेश पांडेय पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। बताया जा रहा है कि, सुरेश पांडेय की लाइसेंसी रायफल से ही घटना को अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें: CM सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, IGMC में हुआ चेकअप

Bihar News: गोलीबारी के बाद एसपी सख्त    

बता दें, गोलीबारी की दो घटना सामने आने के बाद SP ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग रोकने के लिए जिला के सभी लाइसेंसी हथियार और कारतूस का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। साथ ही लाइसेंस की शर्तों का उलंघन करने वाले का हथियार भी जब्त किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, राज्य के बाहर नागालैंड, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश सहित के अन्य राज्यों में पंजीकृत सभी हथियारों को जब्त किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)  

Exit mobile version