Home उत्तर प्रदेश UP Nikay Chunav 2023: सपा ने जारी किया घोषणा पत्र, झांसी को...

UP Nikay Chunav 2023: सपा ने जारी किया घोषणा पत्र, झांसी को समृद्ध बनाने के लिए किये वादे

jhansi-nikay-chunav

झांसीः समाजवादी पार्टी ने नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी सतीश जतारिया को जनता से जीत दिलाने की अपील करते हुए रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में समृद्ध झांसी- 2023 के नाम से सपा के महापौर पद के प्रत्याशी ने झांसी की जनता से कुछ वादे किये हैं। प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इन सभी वादो को पूरा करेंगे। ‘सत्य वचन-अटूट वादा’ पुस्तक का विमोचन राज्यसभा के पूर्व सांसद डाॅ. चंद्रपाल सिंह यादव ने किया। डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी पूर्व विधायक सतीश जतारिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नगर निगम में रहे लेकिन उन्होंने क्या किया, क्या नहीं किया, यह हम नहीं बता सकते। जनता खुद जानती है। भाजपा ने कागजों में, अखबारों में लोगों को प्रलोभन देकर विकास की बात की। समाजवादी पार्टी जीतेगी तो बहुत से ऐसे कार्य हैं, जो आज तक नहीं हुए, उन्हें पूरा करेगी। आजादी के बाद आमजन को जो सुविधा मिलनी चाहिए, वह नहीं मिली। केंद्र सरकार अमृत महोत्सव मना रही है, वहीं झांसी में एक कॉलोनी के लोग पानी नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठे वादे करती है। समाजवादी पार्टी का नगर निगम महापौर प्रत्याशी जीतता है तो कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर जो जनता की सेवा करते हुए शहीद हो गए, उनके परिवार को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता, कोरोना काल में शहीद के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, सार्वजनिक शौचालय शुरू कराएंगे, सड़कों पर घूमने वाले गौवंशों से छुटकारा दिलाने के लिए नई गौशालाएं बनेंगी।

ये भी पढ़ें..IPL 2023: सनराइजर्स के खिलाफ मिली हार के बाद मिचेल मार्श…

सफाई कर्मचारियों को नियमित वेतन मिलेगा। हाउस टैक्स आधा होगा। सफाई और पानी की व्यवस्था उत्तम होगी। जल भराव समाप्त होगा। गंदगी के स्थानों को चिह्नित कर सेल्फी प्वाइंट बनेगा। शिक्षा पहली बार सभी के द्वार, छात्रवृति, कौशल विकास योजना का सभी को लाभ मिलेगा, खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन व विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत झांसी नगर निगम में वर्टिकल गार्डन बनाने पर हुए करोड़ों के घोटाले की जांच कराएंगे। ऐतिहासिक धरोहर सफाई घोटाला, स्ट्रीट लाइट घोटाला सहित कई घोटालों की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपना घोषणा पत्र जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा महापौर पद पर जनता ने जिताया तो इस घोषणा पत्र में लिखे सभी वादे पूरे किये जायेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version