सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत गम्भीर, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से की भावुक अपील

0
41

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी सेहत में सुधार फिलहाल नहीं हो रहा है। मेदांता अस्पताल गुरुग्राम ने गुरुवार को सपा संरक्षक का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। उनका उपचार जीवन रक्षक दवाओं से जारी है। वहीं मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर तरह दुओं का दौर जारी है। सपा संरक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मंदिरों में हवन-पूजन किया जा रहा है तो मस्जिदों से दुआएं हो रहीं हैं। पिता की देखरेख में लगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी के स्वास्थ्य में हल्का सुधार है। पहले की अपेक्षा वह थोड़ा ठीक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में भीड़ न लगायें। अस्पताल में भीड़ लगने से डाॅक्टरों और वहां आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में सभी नेताजी के स्वस्थ की प्रार्थना करें।

इसी बीच बरेली के तीन पार्षदों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्र लिखकर किडनी दान को कहा है। साथ ही मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी पत्र लिखा है। वार्ड संख्या 49 से पार्षद गौरव गौरव सक्सेना, वार्ड 52 से पार्षद शमीम अहमद, हजियापुर पार्षद रईस मियां अब्बासी ने कहा है कि वह वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी की छांव में आगे बढ़े हैं। इसी बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बीमारी की खबर उन्हें पता लगी तो वह उन्हें किडनी देने को तैयार हैं। चिकित्सकों ने उनकी किडनी खराब होने की बात कही है। ऐसे में वह किडनी देने को तैयार हैं। उन्हें कभी भो हॉस्पिटल बुलाया जा सकता है। अपने नेता के लिए किडनी देना गर्व की बात है। गौरव ने कहा कि हमे रिपोर्ट्स से पता चला कि हमारे वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह की किडनी खराब है। यदि किडनी की जरूरत होती है तो मैं अपनी किडनी को तैयार हूं। हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है। गौरव सक्सेना ने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके अभिभावक की तरह हैं।

ये भी पढ़ें..फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी…

शमीम अहमद ने कहा कि नेताजी स्वस्थ्य होकर जल्द हमारे बीच आएं तो अच्छा होगा। जरूरत पड़ने पर मैं अपनी किडनी देने को तैयार हूं। सपा पार्षद रईस मियां अब्बासी का कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम किया है। इसलिए मुलायम सिंह यादव के लिए किडनी दान करना उनके लिए गौरव का पल होगा। तीनो पार्षदों ने कहा कि वह नेताजी के स्वास्थ्य को लेकर लगातार वरिष्ठ नेताओ के संपर्क में हैं। जैसे ही जरूरत पड़ेगी वैसे ही उचित कदम उठायेंगे। ज्ञात हो कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में गुरूवार भी कोई खास सुधार नहीं हुआ। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुलायम के स्वास्थ्य में सुधार संतोषजनक नहीं है। रविवार से उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट में ही रखा गया है। यूरिन इंफेक्शन पहले के मुताबिक जरूर कम हुआ है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…