राष्ट्रपति चुनावः सपा विधायकों ने की क्राॅस वोटिंग, शिवपाल बोले-सच्चा समाजवादी नहीं करेगा यशवंत सिन्हा का समर्थन

56

लखनऊः 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को विधान भवन में वोट डाले गये। इस दौरान समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह साफ देखने को मिली। यहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे थे, वहीं भोजीपुरा से उनकी ही पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के उनके खिलाफ जाकर क्राॅस वोटिंग की। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया विधान भवन में शुरू हुई। चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का खुलकर समर्थन किया जा रहा था, तो वहीं उनकी ही पार्टी व गठबंधन दलों के नेता एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में खुलकर खड़े दिखे।

सपा की सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ नजर आए। उनके दल के विधायकों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया। इसके बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव विधानसभा पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा कि वे लोहिया के विचारों पर चल रहे हैं और जो सच्चा समाजवादी होगा, वह कभी यशवंत सिन्हा को वोट नहीं देगा। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने एक बार मुलायम सिंह यादव को कट्टर इस्लामिक संगठन आईएसआई का एजेंट बताया था।

ये भी पढ़ें..पाकिस्तान के पंजाब में हुए उपचुनाव में इमरान की पार्टी का…

उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी नेताजी का अपमान करने वाले को कभी वोट नहीं देगा। शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर न ही मुलायम सिंह यादव से बात की और न ही उनसे इस पर कोई चर्चा की। राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के दौरान अखिलेश यादव को एक और झटका उस वक्त लगा जब बरेली के भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम ने क्राॅस वोटिंग की। उन्होंने एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को वोट किया है। सपा प्रमुख के खिलाफ जाने विधायक शहजिल के जाने का कारण अपनी ही पार्टी नेताओं से नाराजगी को बताया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…