सपा नेता फिरोज आफताब समेत सैकड़ों सपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

19

लखनऊः नेताओं का समाजवादी पार्टी से अलग होकर कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के युवा नेता और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव ने कांग्रेस से हाथ मिलाया था। मंगलवार को सहारनपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मो. फिरोज आफताब और सपा नेता मिस्बाह उल हक के साथ ही कुशीनगर के राम लाल समेत सैकड़ों समाजवादी पार्टी के नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय राय ने इन नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

पार्टी ज्वाइन करने वाले नेताओं ने कहा कि हम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्षों से प्रेरित हुए है और कांग्रेस के साथ आए हैं। इस मौके पर अजय राय ने कहा कि इस वक्त दूसरे दलों के हजारों नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए कतार में हैं। लोग राहुल गांधी और सोनिया गांधी के संघर्षों से बहुत प्रभावित हैं और कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।

यह भी पढ़ेंः-मुकेश अंबानी को फिर मिला सबसे अमीर भारतीय का खिताब, जानिए कितनी बढ़ी संपत्ति?

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ाने की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच पर लोग भरोसा जता रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)