प्रदेश उत्तर प्रदेश

UP News: सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने सरकार से की जातीय जनगणना कराने की मांग

samajwadi-party लखनऊः समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से जातीय जनगणना की मांग पुरजोर ढंग से उठाई गई। संगोष्ठी में सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा सरकार के द्वेषपूर्ण रवैये की निंदा करते हुए कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पीडीए और इण्डिया मिलकर भाजपा के एनडीए को परास्त कर लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करेगी। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि सपा की सरकार से मांग है कि वह जातीय जनगणना कराए। जातीय जनगणना से सभी को बराबरी का हक और सम्मान मिल जाएगा। समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती आ रही है। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। डॉ. कश्यप ने कहा कि भाजपाराज में किसान, नौजवान, महिलाएं-बच्चियां कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में शिक्षा-स्वास्थ्य की सेवाएं चरमरा गई है। विकास कार्य ठप्प है। भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। ये भी पढ़ें..2 माह, 7 देशः पिछले दो महीने में PM मोदी के... संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लखनऊ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा सीएल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामकृष्ण गुप्ता, विधानसभाध्यक्ष अवशेष कश्यप, चौधरी ज्ञान सिंह यादव, अवधेश सविता, सुरेश कश्यप, सूरज लोधी, हुसेनी चच्चा, नदीम, वीरेन्द्र पटेल, श्रीकृष्णपाल, राम संवारे प्रजापति, अर्जुन यादव, हरिशंकर, रूपराम गौतम, बीड़ी वर्मा, संजय पाल, शशिवेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर तथा शिवशंकर लोधी और मोहम्मद अशरफ उर्फ गुड्डू मौजूद रहे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)