उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

UP Politics: लोकसभा चुनाव में चाचा शिवपाल पर दांव लगाएंगे अखिलेश, जानें क्या है सपा की रणनीति

UP Politics, लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) पर दांव लगाएंगे। शिवपाल यादव के कद को देखते हुए उनके बराबर की लोकसभा सीट की तलाश की जा रही है। जिसमें इटावा-मैनपुरी और आज़मगढ़ की लोकसभा सीटों पर चर्चा हो रही है। लोकसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव को उतारने के सवाल पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि चाचा (शिवपाल यादव) और मैं दोनों लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी की सूची जल्द जारी होगी। हालांकि समाजवादी पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान पहले ही कर चुकी है। जिसमें तीन नाम यादव परिवार से हैं। अन्य लोकसभा सीटों का चयन अभी बाकी है। ये भी पढ़ें..Bharat Jodo Nyay Yatra: यूपी में आज प्रवेश करेगी Rahul Gandhi की न्याय यात्रा

आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने जब अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई थी। उस समय शिवपाल सिंह यादव की लोकप्रियता इटावा क्षेत्र में सबसे ज्यादा थी, जो आज भी कायम है। वैसे, समाजवादी पार्टी की कोर कमेटी उस आज़मगढ़ लोकसभा सीट को वापस लाने पर विचार कर रही है, जिस सीट पर खुद अखिलेश यादव ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

सपा की पहली सूची में यादव परिवार के तीन सदस्य शामिल

गौरतलब है कि सपा ने अपनी पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। जिसमें यादव परिवार के तीन नामों में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को बदायूं से और रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को फिरोजाबाद सीट से टिकट दिया गया है। पहली सूची में जिनके नाम शामिल हैं उनकी चर्चा पहले से ही हो रही थी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)