Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशफिर से सक्रिय हुआ दक्षिणी पश्चिमी मानसून, रक्षाबंधन के दिन हो सकती...

फिर से सक्रिय हुआ दक्षिणी पश्चिमी मानसून, रक्षाबंधन के दिन हो सकती है झमाझम बारिश

कानपुरः दक्षिणी पश्चिमी मानसून पूरे देश में इन दिनों फिर से सक्रिय हो गया है और झमाझम बारिश हो रही है। कई राज्यों में तो बाढ़ से हाल बेहाल हो गये हैं। इस पर कानपुर के मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बारिश का क्रम बरकरार रहेगा और रक्षाबंधन के पर्व पर मौसम सुहाना रहेगा। इसके साथ ही आ रही नम हवाएं गर्म हवाओं से टकरा रही हैं, जिससे मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली कड़कने की पूरी संभावना है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि आईएमडी ने भारत के मौसम को लेकर आने वाले दिनों का ताजा अपडेट जारी किया है।

बताया गया कि मध्य प्रदेश पर स्थित एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा समेत उससे जुड़े राज्यों और उत्तराखंड में लगातार बारिश होती रहेगी। कहा गया कि इन क्षेत्रों में तेज बारिश और बिजली भी कड़कने की संभावना है। बताया कि उत्तर प्रदेश के ऊपर मानसूनी सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कानपुर समेत आसपास के जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है और शनिवार से लेकर रविवार तक बारिश होती रहेगी। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और फिलहाल तेज बारिश संग बिजली गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है। हवा सामान्य से तेज चलेंगी और तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आर्द्रता का स्तर बढ़ गया है तथा गर्म और ठंडी हवा के मिलने से बिजली गिरने की आशंका भी बन रही है।

यह भी पढ़ें-तालिबान का समर्थन और आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में मौलाना…

समुद्र से आ रही नम हवाएं
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी लिए हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही हैं, जबकि अरब सागर की नम हवा अरब देशों की ओर से शुष्क होकर मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं। नमी और शुष्क हवा के मिलने से बादलों का समूह बन रहा है। इस समूह को ट्रफ लाइन कहते हैं। मौजूदा समय में यह लाइन मैदानी क्षेत्रों में बारिश कराने की मजबूत स्थिति दर्शा रही है। मानसून की ट्रफ गंगानगर, हिसार, ग्वालियर, सतना, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, बालासोर से बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। बताया कि नम और शुष्क हवा के मिलने पर बादलों की गर्जना बढ़ जाती है, जबकि बिजली गिरने की संभावना होती है। हवा सामान्य से तेज चलती है। दोनों हवा की दिशा बदलने पर ट्रफ लाइन कमजोर हो जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें