Monday, March 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियादक्षिण कोरिया, अमेरिका व जापान ने शुरू किया संयुक्त युद्धाभ्यास, मिसाइल के...

दक्षिण कोरिया, अमेरिका व जापान ने शुरू किया संयुक्त युद्धाभ्यास, मिसाइल के हमले से बचने पर जोर

navy

वाशिंगटन: उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षणों का जवाब देते हुए दक्षिण कोरिया, अमेरिका व जापान ने जल क्षेत्र में संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू किया है। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों में परमाणु हथियारों को भी शामिल किये जाने के मद्देनजर इस संयुक्त युद्धाभ्यास में मिसाइल के हमले से बचने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय जल सीमा क्षेत्र में चल रहे इस युद्धाभ्यास में तीनों देशों की सेनाएं अपनी जल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन भी कर रही हैं। अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल हमले के खतरे को रोकने और जवाब देने के लिए मिसाइल रक्षा और पनडुब्बी रोधी अभ्यास पर जोर दिया जा रहा है। कहा गया कि इस अभ्यास को नियमित करने पर विचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें..Kenya Bus Crash: अंतिम संस्कार से लौट रहे 10 लोगों की…

इससे पहले अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन में अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधियों के बीच हुई त्रिपक्षीय रक्षा वार्ता में कोरियाई प्रायद्वीप और व्यापक क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण की समीक्षा की गयी। इस दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ ही त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग को ठोस करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।यह पहली बार नहीं है कि दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहे हैं बल्कि पहले भी समय-समय पर तीनों देश युद्धाभ्यास कर अपनी सुरक्षा तैयारियों को पुख्ता करते रहते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें