Home दुनिया दक्षिण कोरिया में भारी बारिश से मचा हाहाकार, कई इमारतें जमींदोज, अब...

दक्षिण कोरिया में भारी बारिश से मचा हाहाकार, कई इमारतें जमींदोज, अब तक 31 लोगों की मौत

heavy-rain-in-south-korea

सियोलः दक्षिण कोरिया (south korea) में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। देश में तेज बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। देश का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। बारिश व बाढ़ से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा नागरिक लापता हैं। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। जबकि हजारों लोग घरों को खाली कर पलायन कर चुके हैं। लोगों को बाढ़ प्रभावित राहत शिविरों में ठहराया गया है। देशभर में भूस्खलन और बाढ़ आई जिससे अब तक 7540 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

इस शहर में हुई सबसे ज्यादा तबाही

वहीं आसमान से बरस रही आफत से ओसोंग शहर में भूमिगत सड़क मार्ग जलमग्न है। यहां दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। इन वाहनों में कितने लोग हैं, यह साफ नहीं हो सका है। केंद्रीय आपदा एजेंसी के मुताबिक सबसे ज्यादा तबाही उत्तरी ग्योंग सांग प्रांत में हुई है। यहां भारी भूस्खलन हुआ है। घर ढह गए हैं। इस राज्य में 16 और दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत में चार से अधिक लोगों की जान चली गई। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें..Journalist killed in Mexico: अमेरिका में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रपति ने दिए ये आदेश

इसके अलावा दक्षिणपूर्वी काउंटी येओंगजू और केंद्रीय काउंटी चेओंगयांग में इमारतों के जमींदोज होने से मलबे में दबे तीन लोगों का दम निकल गया। गोएसन बांध पानी से लबालब हो गया है। देश के अन्य हिस्सों में भी जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है। इस बीच, south korea के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने प्रधानमंत्री हान डक-सू को हताहतों की संख्या को कम करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधन जुटाने का आदेश दिया। उनके कार्यालय ने कहा कि रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप में और भारी बारिश की आशंका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version