Featured दुनिया

South Africa: बंद पड़ी खदान से अवैध सोना खनन के वक्त हुआ हादसा, 17 लोगों की हुई मौत

South Africa: illegal gold mining जोहानिसबर्गः साउथ अफ्रीका में एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है। यहां बंद पड़ी खदान से अवैध रुप से सोना खनन (South Africa illegal gold mining) के दौरान जहरीली गैस लीक हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम बच्चे समेत 17 लोगों की जान चली गई। जबकि 10 लोगों को हालत गंभीर बनी हुई जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पूर्व में बोक्सबर्ग शहर के पास हुई।

17 लोगों के मरने की हुई पुष्टि

अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घटना बुधवार शाम जोहानिसबर्ग के पूर्व में बोक्सबर्ग शहर के पास हुई। खदान से निकाली गई मिट्टी से सोना निकालने के लिए भारी मात्रा में खतरनाक जहरीली नाइट्रेट ऑक्साइड गैस का इस्तेमाल करने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। गौतेंग प्रांत के प्रमुख पन्याजा लेसुफी ने मीडिया को बताया कि मृतकों में एक साल का बच्चा भी है। उन्होंने 17 लोगों के मरने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि अन्य लोग बंद पड़ी इस खदान में काम करने वाले अवैध खनिक हैं। 10 लोगों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। ये भी पढ़ें..Tomato price: महंगाई के बीच खेत से चोरी हो गए तीन लाख के टमाटर, किसान ने दर्ज कराई FIR

राष्ट्रपति ने मृतकों के परिवारों के प्रति जताया दुख

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इसने जांचकर्ताओं से भविष्य में इसी तरह की आपदाओं से बचने के लिए घटना की तह तक जाने का आग्रह किया है। लेसुफी बुधवार रात को ही घटना स्थल पर पहुंच गए थे। घटना के बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को जांच के लिए लगा दिया गया है। लेसुफी ने प्रांत की परित्यक्त खदानों में काम कर रहे अवैध खनिकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का वादा किया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई खौफनाक दास्तां

प्रत्यक्षदर्शी मंडला मारुंडा ने बताया कि जब उसने एक-एक कर लोगों को गिरते देखा तो वह भागने लगा। उन्होंने कहा कि गैस (South Africa illegal gold mining) की गंध सड़े अंडे जैसी थी। गौतेंग के स्वास्थ्य मंत्री नोमंतु नकोमो-रालेहोको ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत में सुधार हो रहा है। वार्ड एक में दो माह की बच्ची है, अब उसकी हालत ठीक है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)