Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeमनोरंजनSonu Sood की फिल्म फतेह का फैंस को बेसब्री से इंतजार, सेट...

Sonu Sood की फिल्म फतेह का फैंस को बेसब्री से इंतजार, सेट से लीक हुई क्लिप

Fateh Film : सोनू सूद (Sonu Sood) की बहुप्रतीक्षित और आगामी साइबर क्राइम एक्शन थ्रिलर ‘ Fateh ’ के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स क्लिप हाल ही में ऑनलाइन लीक हुई और वायरल हो गई। फुटेज में सोनू सूद एक सीन की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो उनके और उनके को-स्टार्स के बीच एक दिलचस्प बातचीत का लग रहा है। लीक हुई क्लिप ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

फिल्म में मनोरंजक कहानी दिखाई जाने की उम्मीद 

‘Fateh ‘, जो सूद की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है, उसमें वे जैकलीन फर्नांडीज और नसीरुद्दीन शाह के साथ मुख्य भूमिका में हैं जो एक हैकर का रोल निभाते नज़र आएंगे। फिल्म में साइबर क्राइम के इर्द-गिर्द घूमने वाली दमदार एक्शन सीक्वेंस और एक मनोरंजक कहानी दिखाई जाने की उम्मीद है। सूद अपने फैंस को फिल्म के लिए की गई तैयारी के बारे में बताते रहे हैं, जिसने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया है। इस महीने की शुरुआत में, एक्टर ने फिल्म से अपने फेवरेट डायलॉग का भी खुलासा किया।

ये भी पढ़ें: Raigarh News : मवेशी तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fateh Film  साइबर क्राइम पर आधारित है कहानी 

बता दें, ज़ी स्टूडियो और शक्ति सागर प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित, फतेह से भारतीय सिनेमा में साइबर क्राइम पर एक नया नज़रिया लाने की उम्मीद है, जिससे एक्शन-पैक्ड कहानी और एक सिनेमेटिक अनुभव मिलने की उम्मीद की जा रही है। वहीं सोनू सूद के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें