spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डभाषण के अंत में थक गईं बेचारी...राष्ट्रपति को लेकर सोनिया गांधी की...

भाषण के अंत में थक गईं बेचारी…राष्ट्रपति को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी मचा सियासी बवाल

Budget 2025: संसद का बजट सत्र आज यानी 31 जनवरी से शुरू हो गया है। बजट सत्र का आगाज राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुआ। वहीं राष्ट्रपति के भाषण पर विपक्ष ने हमले भी शुरू कर दिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के दोनों सदनों में भाषण देने के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने विवादित बयान दे डाला जिसको लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है।

Sonia Gandhi ने राष्ट्रपति को बताया बेचारी

दरअसल संसद परिसर में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर गांधी परिवार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बजट सत्र पर राष्ट्रपति के भाषण को लेकर कहा कि ‘बेचारी महिला’ आखिर में थक गई थीं ( Poor lady was tired at the end), जबकि उनके बेटे राहुल गांधी ने इसे ‘बोरिंग’ बताया।

बता दें कि संसद के बाहर सोनिया,प्रियंका और राहुल गांधी के बीच सवाल-जवाब का दौर चल रहा था। राहुल ने सोनिया से पूछा कि आप इस भाषण के बारे में क्या सोचती हैं?सोनिया गांधी ने कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं था। पुरानी बातें ही दोहराई गई हैं। राहुल गांधी ने कहा- बोरिंग? सोनिया ने जवाब दिया कि नहीं, बेचारी महिला, आखिर में राष्ट्रपति थक गए।

budget 2025: सोनिया गांधी के बयान पर भड़की भाजपा

उधर सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा भड़क गई है और उसने इसे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान बताया है। बीजेपी नेता सुकांतो मजूमदार ने कहा कि कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही। राहुल गांधी के आने के बाद से कांग्रेस बदल गई है। उन्हें सलाह देने वाले वामपंथी हैं, इसलिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। महामहिम के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह टिप्पणी “कांग्रेस की घटिया राजनीति और चरित्र को उजागर करती है।”

ये भी पढ़ेंः- Budget 2025: बजट सत्र से पहले PM Modi बोले- ‘ विकसित भारत का संकल्प करेंगे पूरा’

budget 2025: राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कामों को गिनाया। साथ ही उन्होंने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ संशोधन जैसे बिलों का जिक्र किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है और हम इस पर काम कर रहे हैं। सरकार राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास का माहौल है। उन्होंने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के बढ़े हुए बजट का जिक्र किया। संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “हमारा एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत बनना। 10 वर्षों में बुनियादी ढांचे का बजट पांच गुना बढ़ा है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें