Song MoonRise: शहनाज और गुरू की क्यूट बाॅन्डिंग देख फैंस बोले-‘एक साथ बहुत अच्छे लगते हो’

56

मुंबईः एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो एल्बम ‘मून राइज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस साॅन्ग में वह सिंगर गुरू रंधावा के साथ नजर आयेंगी। गुरू रंधावा और शहनाज गिल का यह साॅन्ग मंगलवार को रिलीज हो रहा है। साॅन्ग के रिलीज होने से पहले शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर गुरू रंधावा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर के साथ कैप्शन में शहनाज गिल ने लिखा कि ‘आशा है। आप सब हमें इतना ही प्यार दें।’ तस्वीर में शहनाज और गुरू का लुक काफी इंप्रेशिव है। एक तरह जहां शहनाज गिल पिंक कलर के आउटफिट में काफी ब्यूटीफूल लग रही हैं। वहीं सिंगर गुरू रंधावा आसमानी कलर की शर्ट और व्हाइट पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें..‘करिश्मा का करिश्मा’ फेम Jhanak Shukla ने की सगाई, बाॅयफ्रेंड संग…

तस्वीर में दोनों की क्यूट बाॅन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है और वह जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘क्यूटनेस ओवरलोडेड’। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘आप दोनों शादी कर लो, एक साथ बहुत अच्छे लगते हो’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘नाइस कपल’।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)