प्रदेश उत्तर प्रदेश

सोनभद्रः बालिकाओं को पुलिस ने महिला सुरक्षा अधिकारों के प्रति किया जागरुक

सोनभद्र: महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में जनपद पुलिस ने बेटियों और महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के मकसद से जागरूकता अभियान चलाया। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत पुलिस ने स्कूल, काॅलेजों, कोचिंग संस्थाओं और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों तथा महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अन्य अपराधों पर कानूनी कार्रवाई के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरुक किया।

बालिकाओं को वर्तमान समय मे हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930,112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें..Janmashtami: जन्माष्टमी पर इस तरह करें घर की सजावट, भक्तिमय हो...

इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को जागरुकता सम्बंधी पम्पलेट भी वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आम जनमानस विशेषकर बालिकाओं एवं महिलाओं से सम्पर्क कर उनसे वार्ता की गयी तथा उन्हें विभिन्न सरकारी नम्बरों, कल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सम्बंधित मामलों से निपटने के लिए जागरुक किया गया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…