Featured मनोरंजन

मेकअप के दौरान बेटे वायु को ब्रेस्टफीड कराती दिखीं सोनम, पति आनंद ने दिया ऐसा कमेंट

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने करवा चौथ के लिए तैयार होने के दौरान अपने बेटे वायु को स्तनपान कराते हुए खुद का एक सशक्त वीडियो साझा किया। अभिनेत्री सोनम ने मुंबई में अपने आवास पर अपनी मां सुनीता द्वारा आयोजित करवा चौथ उत्सव में हिस्सा लिया।

उन्होंने मेकअप के दौरान बेटे वायु को ब्रेस्टफीड कराने का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, मेरी टीम के साथ वास्तविक दुनिया में वापस आना, कपड़े पहनना और लोगों से मिलना बहुत अच्छा है। अपने घरेलू जगह पर वापस आकर बहुत खुश हूं। लव यू।

ये भी पढ़ें..‘पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश’, अमेरिकी राष्ट्रपति ने निशाना साधते...

सोनम कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। बाॅलीवुड हस्तियों के साथ ही उनके पति आनंद आहूजा ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया। सोनम और आनंद ने अगस्त में अपने बेटे का स्वागत किया। दोनों ने मई 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मार्च 2022 में गर्भावस्था की घोषणा की थी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…