Featured मनोरंजन

Sonam Kapoor हाॅस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, पति और बेबी के साथ पहुंचीं पिता अनिल कपूर के घर

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में एक प्यारे से बेटे की माँ बनी हैं। उन्होंने मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब शुक्रवार को सोनम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सोनम अपने पिता अनिल कपूर के जुहू स्थित घर पर पहुंची, जहां उनके पति आनंद आहूजा बच्चे को गोद में लिए नजर आये।

हालांकि उन्होंने बेटे का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाया, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे को पूरी तरह से कवर किया हुआ था। आनंद आहूजा के साथ अनिल कपूर भी नजर आये। वहीं अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को भी अनिल कपूर के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में फैशन क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी काफी चर्चा में रही थी।

ये भी पढ़ें..अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बोले-अधिक टिकाऊ...

शादी के लगभग चार साल बाद सोनम ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं इसी महीने 20 अगस्त को सोनम कपूर एक प्यारे से बेटे की माँ बन चुकी हैं। फैंस एवं सेलेब्स लगातार सोनम और आनंद आहूजा को बधाई और न्यू बोर्न बेबी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…