spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजनसोनाक्षी-जहीर की शादी की तैयारियां जोरों पर, 19 जून को होगी संगीत...

सोनाक्षी-जहीर की शादी की तैयारियां जोरों पर, 19 जून को होगी संगीत सेरेमनी!

Mumbai: एक्ट्रेस Sonakshi Sinha इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वहीं इस बीच खबर है कि, 19 जून को मुंबई में कपल की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर कई इवेंट्स में साथ में नजर आते हैं। बताया जाता है कि, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी।

गुपचुप तरीके से रचाएंगे शादी  

दरअसल, दोनों ने 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में भी एक साथ काम किया था। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी लीड रोल में थीं। उनके रिश्ते की अफवाहें 2022 में तब फैलने लगीं जब जहीर ने सोशल मीडिया पर ‘आई लव यू’ लिखा, जिस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, ‘लव यू।’ खबर है कि, दोनों अपनी इस शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं, इसलिए गुपचुप तरीके से सारी तैयारियां हो रही हैं। बता दें, वेडिंग वेन्यू मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन-एट द टॉप तय किया गया है।

फिल्म ‘ककुड़ा’ में नजर आएंगी सोनाक्षी

वर्कफ्रंट की बात करें तो Sonakshi Sinha को जल्द ही फिल्म ‘ककुड़ा’ में देखा जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर है। यह 2022 में आई ‘जोम्बिविली’ और 7 जून को रिलीज हुई ‘मुंज्या’ के बाद हॉरर कॉमेडी जॉनर में सरपोतदार की तीसरी फिल्म है।

ये भी पढ़ें: Youtuber को स्टंट करना पड़ा भारी ! पुलिस ने काटा 36 हजार का चालान, गाड़ी भी की जब्त

इसके अलावा, Sonakshi Sinha जल्द ही थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए उनके भाई कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। बता दें, परेश रावल और सुरेश नय्यर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें