spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डSonakshi Sinha: समंदर किनारे सोना ने खरीदा नया आशियाना, कीमत जानकर रह...

Sonakshi Sinha: समंदर किनारे सोना ने खरीदा नया आशियाना, कीमत जानकर रह जायेंगे हैरान

sonakshi-sinha

Sonakshi Sinha: मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोनाक्षी कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच सोनाक्षी के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। सोनाक्षी ने मुंबई में नया घर खरीदा है। इस नए घर की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। सोनाक्षी सिन्हा का नया घर बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास है।

sonakshi-sinha

4,200 वर्ग फीट में फैले इस घर की कीमत 11 करोड़ रुपये है। सोनाक्षी का नया घर बांद्रा में केसी रोड के पास एक बिल्डिंग के 26वें फ्लोर पर है। इसके लिए सोनाक्षी ने 55 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। सोनाक्षी के नए अपार्टमेंट का लॉबी एरिया 348.43 वर्ग फीट है। इसमें नौकरों के लिए एक अलग शौचालय और एयर हैंडलिंग यूनिट के लिए जगह भी है। इसमें 1,653 वर्ग फुट अतिरिक्त जगह भी है।

अपार्टमेंट में चार कारों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह है। सोनाक्षी के नए फ्लैट की बालकनी से मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक साफ नजर आता है। सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पहले 2021 में बांद्रा में 4 बीएचके घर खरीदा था। अब उन्होंने एक और नया घर खरीदा है। पहले सोनाक्षी अपने माता-पिता के साथ उनके घर पर रहती थीं। शत्रुघ्न सिन्हा के पास मुंबई में ’रामायण’ नाम का आलीशान घर है। शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।

ये भी पढ़ें..‘गदर2’ और ‘जवान’ पर Nana Patekar ने कसा तंज, बोले-थियेटर गया…

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ’डबल एक्सएल’ और ’दहाड़’ रिलीज हुई थी। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। अब जल्द ही उनकी फिल्म ’बड़े मियां-छोटे मियां’ रिलीज होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें