Sonakshi Sinha 37th Birthday: सोनाक्षी सिन्हा नही मनाएंगी आपना जन्मदिन, जानें वजह

9
sonakshi-sinha-birthday

Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha का आज जन्मदिन है। लेकिन वो अपने काम की प्रतिबद्धताओं के चलते अपना जन्मदिन छोड़ कर फिल्म की शूटिंग कर में व्यस्त है, काफी लंबे समय के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने जन्मदिन पर शूटिंग कर रही हैं। आमतौर पर वह अपने जन्मदिन पर कहीं जाती हैं या कोई यात्रा करती हैं। लेकिन इस साल उनके मन में काम सबसे पहले है। वह करण रावल के निर्देशन और इचेलॉन प्रोडक्शंस में बन रही एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म पर काम कर रही हैं और शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है सोनाक्षी  

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, Sonakshi Sinha रविवार को उत्तरी मुंबई के नायगांव में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा को स्ट्रीमिंग सीरीज़ ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में अपने काम के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। बता दें, फिल्म ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में वो शाही महल की पूर्व मुख्य तवायफ रेहाना और उनकी बेटी फरीदन के रूप में दोहरी भूमिका निभाते नजर आईं।

ये भी पढ़ें: शुबमन गिल से शादी को लेकर रिद्धिमा पंडित ने तोड़ी चुप्पी  

दरअसल, इस सीरीज के साथ भारतीय फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने OTT पर डेब्यू किया। इस नेटफ्लिक्स सीरीज में अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख भी हैं। यह लाहौर के हीरामंडी की तवायफों की कहानी है और यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने 2005 में कॉस्ट्यूम डिजाइन कर अपने पेशे की शुरुआत की। फिर वो लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर भी चलीं। साथ ही उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)