मां पर डोरे डालने पर खौल उठा बेटे का खून, सिरफिरे को मारी गोली

0
14

sultanpur

सुलतानपुरः पड़ोसी के मां पर लगातार डोरे डालते देख बेटे का खून गुस्से से खौल उठा। कई बार विरोध के बाद भी जब पड़ोसी अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो आक्रोशित युवक ने सिरफिरे के सीने में बंदूक की गोलियां उतार दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल पड़ोसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के जोतिया गौराबारा मऊ गांव की है। बुधवार को धर्मेंद्र दुबे की पत्नी प्रीति ने थाने पर तहरीर दी कि देवर महेंद्र कुमार पुत्र जगदीश दुबे घर से शौच के लिए जा रहा था। तभी गांव के इंद्र कुमार दुबे के पुत्र विक्रम दुबे और सतीश दुबे ने घात लगाकर मेरे देवर के सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र दुबे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन चिकित्सकों ने हालत नाजुक होते देख घायल महेंद्र को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें..एसीबी ने पेयजल के इंजीनियर को किया गिरफ्तार, कमीशन लेने का…

पुलिस ने प्रीति दुबे की तहरीर पर धर्मेंद्र दुबे और सतीश दुबे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिन युवकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उसकी मां को महेंद्र कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह महिला के साथ छेड़छाड़ भी करता था। महेंद्र की इस हरकत का परिवार के लोगों ने कई बार विरोध किया। लेकिन महेंद्र अपनी आदत से बाज नहीं आया। जिससे नाराज होकर बेटे ने उसे गोली मार दी। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि इस गोलीकांड में एफआईआर पंजीकृत कर लिया गया है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)