Somwar Ke Upay: सोमवार को करें ये उपाय, बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा

50

Somwar Ke Upay: सोमवार का दिन देवो के देव महादेव को समर्पित है। जो लोग सोमवाद के दिन व्रत रखते हैं और पूरी निष्ठा के साथ भगवान शिव की आराधना करते हैं, उन पर भगवान की कृपा बरसती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ बहुत भोले हैं और अपने भक्तों से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार के दिन कुछ उपाय करने से आपके जीवन की कई सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और खुशहाली आएगी। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सच्चे मन से करें शिव आराधना

सोमवार के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करें, इससे जीवन में आ रही तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और जीवन खुशहाल बनेगा रहेगा। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

भोलेनाथ को चढ़ाएं ये चीजें

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल चढ़ाने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में सोनीपत रहा सबसे ठंडा, कोहरे के कारण गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द

भगवान भोलेनाथ को भोग लगाए

पूजा के दौरान भोलेनाथ को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लागए, ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। भोग के बाद धूप और दीप से भोलेनाथ की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से आपके मन की मुराद पूरी होगी और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

इस मंत्र का करें जाप

सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के बाद 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, ऐसा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा आज के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए।

जरूरतमंद लोगों को करें दान

ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन स्नान करने के बाद जरूरतमंदों को सफेद रंग की खाद्य सामाग्री दान करनी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख शांति हमेशा बनी रहती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)