‘जन समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता’, जनता दर्शन में बोले CM योगी

0
30

cm-yogi-adityanath-janta-darshan

Janta Darshan: लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां कहा कि जन समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर हाल में जनता की समस्याएं सुनने और समाधान करने का निर्देश दिया। रविवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।

जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक फरियादी उपस्थित हुएं मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि सभी की समस्या का समाधान करना उनकी प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने लोगों के अनुरोधों का संबंधित अधिकारियों से जिक्र करते हुए त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण का निर्देश देते हुए आम लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें..Chamba: बारिश व भूस्खलन के बाद हिमाचल में भूकंप, चंबा में…

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से संवेदनशील व्यवहार अपनाकर हर पीड़ित की मदद करने को कहा. किसी की जमीन पर कब्जा करने वालों, कमजोरों को परेशान करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री के समक्ष कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि इलाज के लिए सरकार पूरी मदद करेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)