देश Featured दिल्ली

बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, जम्मू- कश्मीर, हिमचाल और उत्तराखंड में बर्फबारी

snowfall नई दिल्लीः पिछले चौबीस घंटों के दौरान जम्मू- कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और सिक्किम में बर्फबारी के साथ बारिश हुई है। उत्तराखंड के बदरीनाथ और केदारनाथ में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। मौसम की मानें तो अभी लद्दाख जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है । snowfall-in-kashmir मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के राशेल गांव के अलावा अन्य चोटियों पर शुक्रवार को बर्फबारी हुई है। आज (शनिवार) भी पर्वतीय क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी और आसपास वर्षा के आसार हैं। देहरादून-मसूरी समेत आसपास हल्की वर्षा हो सकती है। उत्तर प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। यूपी के कुछ जिलों में कोहरा भी छाया रह सकता है। जबकि लखनऊ में दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। ये भी पढ़ें..भुखमरी की कगार पर खड़े पाकिस्तान को IMF ने दी संजीवनी, बेलआउट पैकेज की पहली किस्त जारी बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। 12 फरवरी से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन-रात के पारे में गिरावट आ सकती है। बिहार में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं राजस्थान के पश्चिमी भागों में तेज़ धूल भरी पछुआ हवाएं संभव हैं। इसी के साथ, आज और कल उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है और उसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)