प्रदेश छत्तीसगढ़

Dhamtari: धमतरी में धान खरीद की रफ्तार धीमी, लक्ष्य पूरा करना बनी चुनौती

dhan-kharidi-in-dhamtari धमतरी (Dhamtari): धमतरी जिले में धान खरीदी की गति धीमी है, जिस अनुपात में धान खरीदी होनी चाहिए उस अनुपात में नहीं हो रही है। जिले में धान बेचने के लिए कुल 1 लाख 24 हजार 406 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिसमें से आधे किसानों से अब तक धान नहीं खरीदा गया है। जिले में धान बेचने के लिए अभी भी 72641 किसान शेष हैं, जिनका समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया गया है। पंजीकृत किसानों में से आधे किसानों से एक माह 13 दिन में भी समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं हो पाई है, जबकि खरीदी के लिए सिर्फ इतने ही दिन बचे हैं। ऐसे में 55 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य खरीदी केंद्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जिले के सभी 100 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 नवंबर से शुरू कर दी गई है। एक माह 13 दिन में अब तक 51765 पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जा चुका है। जिले में धान बेचने के लिए कुल 1 लाख 24 हजार 406 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिसमें से आधे किसानों से अब तक धान नहीं खरीदा गया है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: CM विष्णुदेव साय की पहली कैबिनेट बैठक आज, हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं जिले में धान बेचने के लिए अभी भी 72641 किसान शेष हैं, जिनका समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया गया है। समय कम है और किसानों की संख्या अधिक है, इसलिए उपार्जन केंद्रों के प्रबंधकों और कर्मचारियों की चिंता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सरकारी छुट्टियों को छोड़कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केवल 31 दिन शेष रहेंगे। इस समय जिले के शेष 72641 किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदना अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)