उत्तर प्रदेश Featured

उत्तर प्रदेश में कई IPS अफसरों का तबादला, यहां देखें लिस्ट

IPS

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। योगी सरकार ने देर रात छह वरिष्ठ IPS अफसरों के तबादले किए हैं। जिनके कार्यभार बदले गए हैं, उनमें अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्त भी हैं। डॉ. गुप्त को अब महानिरीक्षक ( कानून एवं व्यवस्था) लखनऊ बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..आज का राशिफल शुक्रवार 22 अक्टूबर 2021, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

बस्ती के आईजी अनिल कुमार राय को पीएसी सेंट्रल जोन लखनऊ भेजा गया है। मोदक राजेश डी राव को लखनऊ से हटा कर बस्ती का नया आईजी बनाया गया है। वहीं देवीपाटन गोंडा के आईजी राकेश सिंह अब प्रयागराज के आईजी होंगे, जबकि उनकी जगह उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय से देवीपाटन गोंडा भेजा गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अभी और अधिकारियों के ट्रांसफर हो सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)