सिसोदिया ने कहा- देश को अराजकता के माहौल में झोंक रही बीजेपी

22

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा देश को अराजकता के माहौल में झोंक रही है। सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में निगम के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा शासित निगमों ने पहले तो बीते 15 वर्षों में अतिक्रमण होने दिया और आज उसे हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि जब यह अतिक्रमण हो रहे थे तो उस समय इन्हें क्यों नहीं रोका गया?

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने बीते आठ वर्षों में योजनाबद्ध तरीके से रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशियों को देश के विभिन्न हिस्सों में बसाया है। भाजपा जब चाहती है तब इनके साथ मिलकर देश में दंगे करा देती है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा अब शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि पर बात नहीं करती। उन्होंने कहा कि दिल्ली सहित देश में जितने भी दंगे हो रहे हैं, वह सभी भाजपा के इशारे पर हो रहे हैं। इसलिए सबसे पहले भाजपा मुख्यालय पर बुलडोजर चलाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः-टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, सात छात्र समेत चालक घायल, दो की…

उल्लेखनीय है कि हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में नगर निगम की टीम ने आज अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई की आप, कांग्रेस और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी माकपा सहित दूसरे विपक्षी दलों ने विरोध किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)