सिसोदिया बोले- हार के डर से एमसीडी चुनाव से भाग रही है भाजपा

5135

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में बुरी तरह से हारने वाली है। इसी हार की डर से भाजपा ने राज्य चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर चुनाव पर रोक लगा दी है।

सिसोदिया ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के उस बयान का भी खंडन किया जिसमें केन्द्रीय मंत्री स्मृति ने कहा था कि दिल्ली सरकार निगम के पैसे रोक रखी है। सिसोदिया ने कहा कि उनकी सरकार ने निगम के पैसे नहीं रोके हैं। सिसोदिया ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री दिल्ली में ही रहती हैं। उन्हें राजधानी में घूमकर देखना चाहिए कि भाजपा शासित निगमों ने दिल्ली को कैसे बदहाल कर रखा है। उन्होंने कहा कि इन निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली मैली हो रही है। यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-भारत ने पाकिस्तान में मिसाइल गिरने पर जताया खेद, कोर्ट ऑफ…

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज एक प्रेस वार्ता में आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने निगम के फंड को रोक रखा है। जिसके कारण निगम कई तरह की परेशानियों से जूझ रही है। स्मृति ने कहा कि दिल्ली सरकार निगम के 13 हजार करोड़ रुपये रोक रखी है। दिल्ली में नगर निगम के चुनाव कुछ समय के लिए केन्द्र के आग्रह पर चुनाव आयोग ने टाल दिए हैं। केन्द्र सरकार दिल्ली के तीन नगर निगमों को दोबारा एक करना चाहती है। आज केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने अपने बयान में साफ कहा कि नगर निगमों के अधिकारियों ने इसकी पिछले साल ही मांग की थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)