spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीसिसोदिया ने राजधानी में अवैध निर्माण के लिए एमसीडी को ठहराया जिम्मेदार

सिसोदिया ने राजधानी में अवैध निर्माण के लिए एमसीडी को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में हुए अवैध निर्माण के लिए भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) जिम्मेदार हैं। सिसोदिया ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहले तो निगम के अधिकारियों और भाजपा के पार्षदों ने अवैध निर्माण होने दिया और अब पूरी दिल्ली में भवनों, झुग्गियों को गिरा रहे हैं। यह न्याय संगत नहीं है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में हुए सभी अवैध निर्माण के लिए भाजपा शासित निगम ही जिम्मेदार हैं। भाजपा को पता है कि वह आने वाला निगम चुनाव हार रहे हैं इसी लिए वह बदले की भावना से लोगों को परेशान कर रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा कि राजधानी में 1,750 अवैध कॉलोनियां हैं, दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग झुग्गियों में रहते हैं। अगर निगम का बुल्डोजर चलता रहा तो राजधानी में लगभग 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि अगर बुल्डोजर चलाना है तो सबसे पहले उन पार्षदों के घरों पर चलाएं जिन्होंने अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण होने दिया। उन्होंने निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि एमसीडी के अधिकारियों ने पहले पैसे लेकर अवैध निर्माण कराए और अब इसे गिराने में लगे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सिसोदिया ने कहा कि डीडीए के मकानों में लोगों ने अपनी सहूलियत के लिए कुछ न कुछ बदलाव किए हैं। ऐसे तीन लाख मकानों को डीडीए ने चिन्हित कर नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग डरे हुए हैं। ऐसे में वह भाजपा सरकार से अनुरोध करते हैं कि राजधानी में तनाव का माहौल न पैदा होने दें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें