SIRB जवान ने महिला सिपाही से किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
28

दुमकाः झारखंड में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के दुमका जिले में नकटी स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में रहने वाले स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान को पुलिस ने महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपित जवान नवीन मालतो गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी का रहने वाला है। पीड़िता गुमला की रहने वाली है और नकटी में महिला सिपाही के रूप कार्यरत है।

ये भी पढ़ें..उतार-चढ़ाव किसी भी खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा : ईशान किशन

मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही की शादी हो चुकी है और रिश्ते में अनबन हो जाने की वजह से उसने सामाजिक रूप से पति से तलाक ले लिया। दो साल पहले महिला की साथ काम करने वाले जवान से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और आरोपित जवान ने शादी का झांसा देकर उसे जाल में फंसा लिया। प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसे पत्नी का दर्जा देते हुए एसपी कालेज के पीछे एक मकान में साथ रहने लगा।

बैंक खाते से निकाले 6 लाख

इस बीच जवान ने महिला के बैंक खाते से छह लाख की निकासी भी कर ली। लगातार दुष्कर्म के बाद वह उसे अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा। जब महिला से यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने जवान पर शादी करने का दबाव बनाया। इंकार करने पर महिला सोमवार की शाम सीधे महिला थाना गई और प्रभारी प्रियंका कुमारी को सारी बात बताई।

मामला दर्ज कर मंगलवार की शाम जवान को नकटी से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। थाना लाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई तो पुलिस अभिरक्षा में रात को मेडिकल कालेज अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। बुधवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दिलाकर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी प्रियंका ने बताया कि जवान के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

दस दिन में दो जवान दुष्कर्म में गए जेल

बता दें कि झारखंड के दुमका जिले में नकटी स्थित परिसर अब जवानाें की अय्यासी का अड्डा बनता जा रहा है। दस में दुष्कर्म के मामले में एसआइआरबी के दो जवान को जेल भेजा जा चुका है। 25 सितंबर को गुमला के निरंजन मालतो नामक जवान ने महिला सिपाही की बेटी से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। मां ने जवान के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया था। 26 सितंबर को आरोपित जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)