प्रतिबंध के बाद भी शहर में हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

0
33

धमतरी: सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) का उपयोग हानिकारक है। इसे लेकर एक जुलाई से पूरे देश में प्रतिबंध लग गया है। प्रतिबंध लगने के बाद भी धमतरी शहर के दुकानों में गुपचुप तरीके से इसका उपयोग अभी भी जारी है। लोगों ने लगातार कार्रवाई की मांग की है ताकि इस पर रोक लग सके।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक (एसयूपी) घातक है। इसे लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ दुकानदार गुपचुप तरीके से उपयोग करने में लगे हुए हैं। पुराना माल खपाने में लगे हुए हैं। नगर निगम के अभियान चलाने के दौरान कुछ दिनों तक इस पर रोक लगती है। उसके बाद फिर से पुराना ढर्रा शुरू हो जाता है। शहर के नागरिक मोहन लाल जैनख् प्रेम कुमार यादव, प्रेम साहू ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगना चाहिए। जुर्माना के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई की जाए।

एक जुलाई से पूरे देश में पालीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगने के बादशुरू में नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके बाद एक के बाद एक कार्रवाई की गई। अब तक 50 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पर्यावरणविद डा प्रदीप शर्मा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रकृति के लिए काफी हानिकारक है, इसलिए इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें..सोना-चांदी की घटी चमक, सोना 787 रुपये तक टूटा, चांदी भी…

जारी रहेगी कार्रवाई –

नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय और उपयोग, परिवहन, उत्पादन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। निगम प्रशासन प्रतिबन्धित प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार कार्यवाही आगे भी जारी रखेगा। लोगों में जागरूकता आने के बाद प्लास्टिक कचरों से होने वाली समस्याएं भी कम हो जाएगी। यही नही मवेशियों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकेगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…