Akanksha Dubey Suicide case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

55

bhojpuri- singer-samar-singh-arrested

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश पुलिस ने भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में मुख्य आरोपित सिंगर समर सिंह को नंदग्राम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद के DCP निपुण अग्रवाल के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया है। इस मामले में समर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई पुलिस टीम में शामिल आशापुर चौकी इंचार्ज अखिलेश वर्मा के अनुसार एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मौत के मामले में आरोपित भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पहले गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे वाराणसी पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। उसकी मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस के मौत के बाद से समर सिंह फरार चल रहा था। उसके विदेश भागने की भी योजना थी। इस बीच पुसिल को सूचना मिली कि वह गाजियाबाद में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर बीती रात भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे का कहना था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। इसका जिम्मेदार समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह है। उन्होंने समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि उसने उनकी बेटी को झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।

ये भी पढ़ें..एनकाउंटर में मारे गये आकाश गुर्जर के परिजनों ने सपा अध्यक्ष…

उन्होंने समर सिंह पर मारपीट करने और पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि समर सिंह यह नहीं चाहता था कि आकांक्षा उसके अलावा किसी और के साथ काम करें। वह उनकी बेटी को काफी परेशान करता था। उल्लेखनीय है कि सिंगर समर सिंह और आकांक्षा दुबे ने कई एलबम एक साथ किये थे जोकि काफी लोकप्रिय भी हुए। काम के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों लिव इन में भी रह रहे थे। लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गयी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)