सिंगर जुबिन नौटियाल हुए हादसे का शिकार, सिर-पसलियों में लगी गंभीर चोटें

0
26

मुंबईः फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक खबर सामने आ रही है। सिंगर जुबिन नौटियाल एक हादसे का शिकार हो गये हैं। उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं। सिंगर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीढ़ियों से गिरने की वजह से जुबिन नौटियाल गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके सिर और पसलियों में चोट आयी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कोहनी भी टूट गयी है। जिसके चलते उनका ऑपरेशन किया जाएगा। हालांकि जुबिन नौटियाल की हालत स्थिर बतायी जा रही है। जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले परेषान हो गये। सोशल मीडिया पर फैंस जुबिन के जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..मक्का में उमराह करने पहुंचे किंग खान, सफेद लिबास में तस्वीरें…

जुबिन नौटियाल ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता की बुलंदियों को हासिल किया है। सिंगर जुबिन नौटियाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका नया साॅन्ग ‘तू सामने आए’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस साॅन्ग में उनके साथ श्रीलंका की सिंगर योहानी की आवाज भी सुनाई दी है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…