Sikkim Election Result: सिक्किम में SKM ने लहराया जीत का परचम, PM मोदी ने CM तवांग को दी बधाई

6
sikkim-election-result-2024-pm-modi

Sikkim Election Result 2024, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया है और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग की अगुवाई वाले सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को सत्ता में वापसी पर बधाई देते हुए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही है।

अरुणाचल की जनता को कहा धन्यवाद

बता दें कि रविवार को दोनों राज्यों में मतगणना के नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि अरुणाचल प्रदेश का शुक्रिया। इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी मजबूती से काम करती रहेगी। वह अरुणाचल प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं। जिस तरह से उन्होंने पूरे राज्य में जाकर लोगों से संपर्क किया, वह काबिले तारीफ है।

ये भी पढ़ेंः- राहुल गांधी को याद आए सिद्धू मूसेवाला, कहा- ‘सॉन्ग सुना है, हम 295 सीट जीतेंगे’

सीएम प्रेम सिंह तमांग को पीएम ने दी बधाई

इसके अलावा पीएम मोदी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एसकेएम और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह सिक्किम की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। वह विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं। हम पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी सराहना करते हैं। हमारी पार्टी सिक्किम के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमेशा अग्रणी रहेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)