देश Featured टॉप न्यूज़

सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

sikkim-cloud-burst Sikkim Cloud Burst- गंगटोकः उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इस बाढ़ में सेना के 23 जवानों के लापता होने की आशंका है। वहीं, भारी तबाही को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। हादसे में घाटी के कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

सेना के 23 जवान लापता

उधर बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिंगताम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी ने ट्विटर पर कहा है कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। विवरण की पुष्टि के प्रयास जारी हैं। 23 जवानों के लापता होने और कुछ वाहनों के डूब जाने की खबर है। ये भी पढ़ें..Malegaon Blast Case: जब सुनावाई के दौरान कोर्ट में रो पड़ीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम के मुगुथांग में बाढ़ से डिक्चू और टूंग में दो स्थायी पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बीआरओ के कर्मयोगी ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इससे पहले जनसंपर्क अधिकारी ने कहा था कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर जल स्तर अचानक 15-20 फीट की ऊंचाई तक बढ़ गया है। इससे सिंगताम के पास बारडांग में खड़े सेना के वाहन भी प्रभावित हुए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)