Featured पंजाब मनोरंजन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की मां अगले माह देंगी बच्चे को जन्म, 56 साल में उम्र में दूसरी बार हुई प्रेग्नेंट

Sidhu MooseWala Mother Pregnant, चंडीगढ़: प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 2022 में हत्या कर दी गई। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। सिद्धू मूसेवाला की मौत पर माता-पिता को गहरा सदमा लगा था। लेकिन अब जल्द ही परिवार में फिर से खुशी दस्तक देने वाली है। दरअसल खबर मिल रही है कि सिद्धू मूसेवाल की मां जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

अगले माह होगा बच्चे का जन्म

जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर अगले महीने मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। उनके इकलौते बेटे सिद्धू मूसेवाला की 29 साल की उम्र में 29 मई 2022 को उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुद इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया था। ये भी पढ़ें..Check bounce case: अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर का 5 मार्च को दर्ज होगा बयान

Sidhu MooseWala की मां के प्रेग्नेंट होने से हर कोई हैरान

56 साल की उम्र में सिद्धू मूसेवाला की मां के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनकर जहां उनके तमाम फैंस ने खुशी जताई, वहीं कुछ लोग इस बात से हैरान भी हैं कि वह 56 साल की उम्र में दोबारा प्रेग्नेंट कैसे हो गईं। दरअसल वह एक बार आईवीएफ तकनीक के जरिए एक बच्चे की मां बनेंगी। मार्च के महीने में उनकी डिलीवरी हो सकती है। इस बात की जानकारी खुद सिंगर के चाचा चमकौर सिंह ने दी। लेकिन और कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)