सिद्धार्थनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-अपराधी मुख्तार के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों

56

लखनऊः उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने मुख्तार अंसारी के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्दांत अपराधी मुख्तार के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों, इसका जवाब राहुल और प्रियंका को देना चाहिए। राज्य सरकार के प्रवक्ता और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा उदाहरण मिले, जिसमें किसी राजनीतिक दल की एक माफिया के प्रति इस कदर सहानुभूति उमड़ी हो कि उसके पैरोकारी में वह सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाए। कांग्रेस का यह दोहरापन का चरित्र है। वह हर घटना को अपने चश्मे से देखती है। राजनीतिक लाभ के लिए वह किसी का भी समर्थन कर सकती है। यहां तक कि देश और समाज के दुश्मनों का भी। अपराधी मुख्तार अंसारी के मामले में कांग्रेस शासित पंजाब सरकार का रवैया इसका सबूत है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पूरा समाज जानता है कि मुख्तार क्या है? कितने लोग उसके जुल्म और ज्यादती के शिकार हुए हैं? मेरा कांग्रेस के साहबजादे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल है कि इस सहानुभूति की वजह क्या है? उन लोगों के बारे में उनका क्या ख्याल है जिनका घर-परिवार मुख्तार के कारण उजड़ गया? मैं ही नहीं पूरा देश और समाज यह जानना चाहता है।

यह भी पढ़ें-​एयरो इंडिया-21: भारत ने दुनिया के सामने लिखी ‘आत्म निर्भर’ होने…

उन्होंने कहा कि मुख्तार की पैरवी करते हुए क्या कभी कांग्रेस ने इनके बारे में सोचा? यकीनन नहीं सोचा होगा। कांग्रेस की पूरी राजनीति की बुनियाद ही नफा-नुकसान पर आधारित है। मुख्तार के बहाने उनकी नजर वर्ग विशेष के वोट पर है, पर उनके ये मंसूबे पूरे होने से रहे। श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार अलग तरह की सरकार है। वह अपराधियों और माफियाओं को सत्ता के संरक्षण के रूप में खाद-पानी नहीं देती।