Shukrwar Ke Upay: शुक्रवार के दिन घर में करें ये काम, कभी नहीं करना पड़ेगा आर्थिक तंगी का सामना

7

Shukrwar Ke Upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूरे विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में आर्थिक तंगी नहीं होती है और मां की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि, शुक्रवार को गई पूजा पाठ से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धार्मिक ग्रंथों में कई उपाए भी दिए गए हैं। जिनको करने से आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे और मां की कृपा आप पर बरसेगी। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए –

Guruwar Ke Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो गुरूवार के दिन करें ये उपाय

शुक्रवार को करें ये उपाय

शुक्रवार की रात को घर के पूजा स्थान पर शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। शाम के समय दीप जलान के बाद कुछ देर के लिए घर का आगे का दरवाजा खुला रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और घर में सुख समृद्धि मिलती है।

शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे के सामने भी दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस दिन पूजा के दौरान शंख और घंटी बजानी चाहिए।

Budhwar Vrat: बुध ग्रह से संबंधित दोष से पाना है छुटकारा तो बुधवार के दिन करें व्रत, जानें पूजा विधि

शुक्रवार के दिन घर में पोंछा लगाते समय उसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डाले। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा चली जाएगी और सुख-समृद्धि का आगमन होगा। इसके अलावा शुक्रवार के दिन गाय को रोटी खिलाना और पानी पिलाना काफी शुभ माना जाता है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए स्वर्णाकर्षण भैरव के मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मां की कृपा बरसती है।

आज का राशिफल: कन्‍या राशिवालों के जीवन की रुकावटें होंगी खत्‍म, चमकेगा बिजनेस

बता दें कि आज यानी 29 दिसंबर को साल का अंतिम शुक्रवार है। ऐसे में आज के दिन लाल रंग के कपड़े में सवा किलो साबूत चावल रखकर बांध लें। इस पोटली को हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें। उसके बाद इस पोटली को तिजोरी में रख दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं रहती है।

ऐसा कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन अष्टलक्ष्मी का पूजन करने से माता ​लक्ष्मी घर में आकर निवास करती है। इसके अलावा इस दिन ‘ॐ ग्राम ग्रीम ग्रूम सह शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)