Saturday, October 12, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डMumbai : Shraddha Kapoor ने अपनी 'मैजिक गर्ल्स' संग मनाया ‘स्त्री 2’...

Mumbai : Shraddha Kapoor ने अपनी ‘मैजिक गर्ल्स’ संग मनाया ‘स्त्री 2’ की सफलता का जश्न

Mumbai: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपनी ‘मैजिक गर्ल्स’ के साथ ‘स्त्री 2’ की जबरदस्त सफलता का जश्न मनाया। जिसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की। इन तस्वीरों में अभिनेत्री रेड कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं उनकी दोस्तों ने भी लाल रंग की ड्रेस पहना हुआ है। वहीं श्रद्धा ने एक केक की तस्वीर शेयर की जिस पर “रिकॉर्ड तोड़ स्त्री” लिखा हुआ था।

“मैजिक गर्ल्स” के साथ शेयर किया फोटो     

बता दें, अपने फनफुल इवेंट को परिभाषित करते हुए लिखा, “जश्न का वातावरण… मेरे जीवन की सबसे प्रेरणादायक और अद्भुत महिलाओं के साथ – मेरी “मैजिक गर्ल्स।” श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 93.2 मिलियन है। वह सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली बॉलीवुड सेलिब्रिटिज में से एक हैं। स्त्री 2 (Stree-2) मैडॉक  सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है और यह 2018 में रिलीज हुई स्त्री फिल्म का सीक्वल है।

ये भी पढ़ें: Bangladesh crisis: पूर्व कानूनमंत्री और पूर्व आईजी गिरफ्तारी, जानें क्या है मामला

श्रद्धा के घर आई नन्हीं स्त्री  

इस फिल्म में राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। कहानी दोस्तों के एक समूह पर आधारित है, जिन्हें चंदेरी की महिलाओं का अपहरण करने वाले एक दुष्ट व्यक्ति को हराना है। फिल्म के अलावा श्रद्धा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें, इस सप्ताह की शुरुआत में ही उन्होंने अपने परिवार के एक नए सदस्य से रूबरू कराया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “मेरे घर आई एक नन्हीं स्त्री!!! मिलिए ‘स्मॉल’ से। हमारी नई फैमिली मेंबर मेरी दिलदार दोस्त फजा ने इस छोटी सी खुशी को मुझे गिफ्ट किया। अब ये हुआ ना सबसे अच्छा तरीक़ा जश्न मनाने का… वो तो अलग बात है कि इस जश्न में एक कोई है जो काफी ना खुश है… स्वाइप करके देखो वो शख्स कौन है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें